लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में बढ़ोत्तरी करेगी सरकार: धर्मपाल सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोकतंत्र सेनानियों के सम्मेलन में पंहुचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा सरकार लोक तंत्र सेनानियों की पेंशन में 5000 हजार रूपये की वृद्धि करने जा रही है| इसके साथ ही उन्होंने कहा की मोदी सरकार आने से कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति समाप्त हुई और देश विकास की तरफ अग्रसर हो रहा है|
बढ़पुर स्थित एक बीजेपी नेता के होटल में आयोजित आपातकाल लोकतंत्र सेनानी समिति के द्वारा आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन हुआ| जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर मिश्रा ने कहा की आपात काल में संघर्ष करने वाले सेनानियों को मुलायम सरकार ने लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया था| लेकिन उसके बाद से इन सेनानियों की उपेक्षा होती रही| उन्होंने मांग की है की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के द्वारा लगाये गये आपात काल में किये गये संघर्ष की गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये|
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा की देश में राजनीति का पहला चरण नेहरु के प्रथम प्रधानमंत्री बनने से शुरू हुआ और समाप्त हुआ मनमोहन सिंह के पीएम बनने तक चला| इसके बाद राजनीति का दूसरा चरण शुरू हुआ| जिसकी शुरुआत 24 मार्च 2019 को नरेन्द्र मोदी के पीएम बनने के बाद से हुई| इसके साथ ही कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति को समाप्त किया गया| उन्होंने कहा की मोदी ने मुद्रा परिवर्तन कर देश में एक बड़ा फैसला किया| जिसे देश की जनता ने स्वीकार भी किया| आज भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है| अधिकारी रिश्वत के पैसे से अच्छा खाना तो खा सकते है लेकिन सम्पत्ति नही खरीद सकते|
उन्होंने कहा की प्रदेश की आठ सूखी नदियों को उन्होंने चिन्हित किया है| जिनमे समाज व सरकार की मदद से पानी का प्रवाह किये जाने की तैयारी है| जिन नदियों में अधिक बाढ़ आती है उनका पानी कम पानी वाली नदियों में छोड़ा जायेगा| जिससे बाढ़ से भी निजात मिलेगी| उन्होने के कहा की जनपद में भी उन्होंने बाढ़ से जनता को बचाने के लिये बाढ़ आने से पूर्व ही सभी इंतजाम किये जाने के निर्देश है|
वही राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा की उनके पिता भी लोक तंत्र सेनानी थे| उन्होने कहा की लोक तंत्र सेनानी के संघर्ष को उन्होंने बहुत करीब दे देखा है| आज वह प्रदेश सरकार की मंत्री है लेकिन उनके आज भी आपात काल का समय याद आने पर संघर्ष का चित्र जहन में ताजा हो जाता है|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये| सांसद मुकेश राजपूत व विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर लगभग 1 मिनट तक कार्यक्रम में रुके| इस दौरान कुर्सी खाली न होने से मंत्री से बात कर वह वापस लौट गये|
कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, रमाशंकर त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी,बाबा बालक दास, जमादार सिंह यादव, भइया लाल,वीरेन्द्र सिंह राठौर,सौरभ शुक्ला,दिलीप भारद्वाज,शैलेन्द्र राजपूत,शिवम दुबे आदि रहे|