अज्ञात बाइक पर लदा मिला प्रतिबंधित मांस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) रविवार को सुबह पुलिस को सड़क किनारे एक अज्ञात दिल्ली नम्बर की बाइक पड़ी मिली| जिसके ऊपर बंधे झोले में प्रतिबंधित मांस भी पुलिस को बरामद हुआ| पुलिस ने मांस को परीक्षण के लिये भेज वही बाइक को अपने कब्जे में लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर और सिरसा गांव के बीच कुछ ग्रामीणों ने एक दिल्ली नम्बर की अज्ञात मोटरसाइकिल पड़ी देखी| उसके ऊपर लगभग 60 किलो प्रतिबंधित मांस था| सूचना मिलने पर मौके ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| पुलिस को सूचना मिली| कुछ देर बाद ही पुलिस ने भी मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल शुरू की| चौकी इंचार्ज अंकुश राघव ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया डॉ सुखदेव शाक्य ने मांस का सैम्पल ले कर लैब के लिये भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार यहां कई महीनों से प्रतिबंधित मांस की सप्लाई हो रही है|पुलिस की नजर बचाकर यह कार्य धडल्ले से हो रहा है।