पूर्व प्रधान के वर्तमान प्रधान पति ने गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान को वर्तमान प्रधान के पति ने गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नही लगा|
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी पूर्व प्रधान ताज मोहम्मद पुत्र मो० अली ने बताया की उसका वर्तमान प्रधान पति लईक आदि से उसका चुनावी विवाद चल रहा है| पूर्व प्रधान ने बताया की मोहल्ले के एक कबीर मियां की मौत हो गयी थी| वह उनके ही घर पर जा रहा था| तभी लईक ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और गोली मार दी| गोली उसके पैर में लगी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और घायल को लेकर सीएचसी आयी| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|