दबंगों ने दौड़ाकर चाचा-भतीजे के गोली मारी

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:दबंगों ने दौड़ाकर पुराने विवाद के चलते चाचा-भतीजे के गोली मार दी| घटना पर पंहुची पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पंहुची|जंहा उनका उपचार किया गया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम ऊगरपुर कटरी निवासी घायल सुधीर पुत्र छोटेलाल यादव ने बताया की गाँव के ही काली चरन से उसका पुराना विवाद चल रहा है| शुक्रवार को काली चरण अपने मकान पर लेंटर डालवा रहे थे| तभी उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके छोटे भाई चन्द्रपाल को पीट दिया| उसके साथ मारपीट की जानकारी होने पर सुधीर अपने चाचा नेकराम के साथ उसे बचाने गया| सुधीर ने आरोप लगाया की तभी दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी|
वही उनके दौड़ाकर गोली मार दी| जिससे सुधीर व उसके चाचा नेकराम जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और दोनों जख्मी लेकर लिंजीगंज में भर्ती कराया जंहा से उन्हें लोहिया रिफर कर दिया गया|
थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया की गोली की घटना संदिग्ध है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|