थाने के सामने दुकान में नकब लगाकर नकदी व जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात पुलिस की सक्रियता की पोल जमकर खुल गयी| जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली खाकी को जो चोरों ने खुला चैलेन्ज कर बता दिया कि पुलिस अपनी डियूटी कितनी ईमानदारी से कर रही है| पुलिस के पास फ़िलहाल अब कोई जबाब देते नही बन रहा है| व्यापारियों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया है|
थाना शमसाबाद के पीछे रहने वाले विनोद कुमार की थाने के सामने सराफा व कपड़े की दुकान है| बीती रात वह अपनी दुकान को बंद कर घर चले गये| उन्हें पूरा विश्वास था की थाने के सामने दुकान को कोई खतरा नही| लेकिन विनोद को क्या पता था की खाकी का इकबाल इतना गिर गया है की अब उसकी दुकान खतरे में है|
सुबह जब विनोद ने अपनी दुकान खोली तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गयी| चोरों ने छत पर चढकर नकब लगा दिया| पुलिस को कानों-कान खबर नही लगी| चोरों ने 10 ग्राम सोना, 10 हजार की नकदी व 60 हजार के साड़ी आदि सामान चोरी कर लिया| चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी भी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली| घटना की जानकारी होने पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी|
पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा की घटना निंदनीय है| थाने के सामने यदि दुकान टूट जाये तो व्यापारी अपने असुरक्षित महसूस करेगा| इस घटना ने पुलिस की साख पर सबाल खड़े कर दिये है|