फांसी पर लटका मिला युवक का शव,हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात मैच देखने के लिये घर से गये युवक का शव उसके ही निर्माणाधीन मकान के कमरे में लटका मिला| परिजनों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजन हत्या का आरोप लग रहे है|
थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय पुष्पेन्द्र पुत्र शिवराज सिंह का शव फांसी पर लटका मिला| मृतक की माँ गिरजादेवी ने बताया कि बीती रात लगभग गाँव के ही मनोज शाक्य के घर मैच देखने के लिये गया था| मनोज शाक्य का कहना है कि रात लगभग 9 बजे उसके पास किसी का फोन आया और वह उसी फोन के बाद चला गया| रात दो बजे तक जब पुष्पेन्द्र घर नही पंहुचा तो फिर परिजनों ने तलाश की|
जिसके बाद उसका शव गाँव में ही बन रहे उसके निर्माणाधीन मकान के कमरे के अंदर जंगले में उसका शव फांसी पर झूलता मिला| परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| मा गिरजादेवी ने हत्या का आरोप लगाया है|
थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने बताया की जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है|