वंदेमातरम यात्रा में लहरायेगा 200 फिट लम्बा तिरंगा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मंगलवार को निकलने वाली वन्देमातरम यात्रा को सफल बनाने के लिये आयोजको ने पूरी ताकत झोंक दी है| इसके लिये मुख्य रूप से बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है| वही इस बार यात्रा में 200 फिट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहेगा|

यात्रा के सम्बन्ध में शहर के नेहरु रोड पर एक होटल में आयोजित वार्ता के दौरान व्यवस्थापक मटर लाल दुबे ने बताया कि भारत माता की झांकी व तोप के साथ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की झांकी निकाली जायेगी| वही इस बार यात्रा को और भव्यता प्रदान करने के लिये आयोजको ने यात्रा के साथ में ही 200 फिट लम्बा तिरंगा भी फयराने की तैयारी की है|

वही गुड्डू पंडित ने सभी को यात्रा में शामिल होने के साथ ही साथ बूथ स्तर से लोगो को लाने की रणनीति के विषय में बताया| हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का प्रयास किया गया है| सौरभ मिश्रा आदि रहे|