कांग्रेस प्रदेश सचिव से डकैती के फरार आरोपियों पर कुर्की की तैयारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग डेढ़ माह पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव के साथ उनके पेट्रोल पम्प पर मारपीट व नगदी के साथ ही पिस्टल डकैती के आरोपी डेढ़ माह बाद भी पुलिस की पंहुच से दूर है| फिलहाल अब  आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की तैयारी चल रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर इटावा-बरेली हाई-वे  पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव की रिलायंस पेट्रोल पंप है| वह बीते 28 फरवरी को दोपहर पंप पर बैठे थे, उस समय एक मिनी बस तेल डलवाने के लिए पम्प पर आयी। और विवाद हुआ जिसके बाद कौशलेन्द्र यादव ने 1 मार्च 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था जिसमे कहा की नरायनपुर इटावा-बरेली हाई वे  स्थित रिलायंस पम्प पर मिनी बस सबार 13-14 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया था| जिसके बाद कौशलेन्द्र सिंह के पास से 2,20,000 लाख की नकदी, हाथ घड़ी और लाइसेंसी पिस्टल लुटने के साथ ही सेल्स मैंन के पास से 1 लाख 26 हजार भी लूट लिए गये| प्रदेश सचिव की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गये वैभव राठौर उर्फ मानू राठौर, आनन्द भदौरिया, विक्की उर्फ विकास परमार, अमन शुक्ला, रजत यादव, गोविन्द ठाकुर, करन ठाकुर, हरसल भदौरिया, छोटू व 3-4 अज्ञात के खिलाफ डकैती आदि के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था| इसके साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी वैभव राठौर को गिरफ्तार कर चालान किया था| लेकिन अन्य आरोपी आज तक पुलिस के हाथ नही चढ़े| पुलिस के अनुसार आरोपी घरों से भागे हुए है|  शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की न्यायालय से सभी के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके है| लेकिन उसके बाद भी आरोपी फरार है| अब उनके खिलाफ 82-83 (कुर्की) की कार्यवाही जल्द करनें की तैयारी है|