खुशियों की पाती देनें जा रहे चचेरे भाईयों की आयी मौत की खबर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात भतीजी की शादी का कार्ड वितरित करनें जा रहे दो बाइक सबार चचेरे भाईयों को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
जनपद एटा के अलीगंज मोछ निवासी 26 वर्षीय रंजीत सिंह अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय राजेश राजपूत के साथ भतीजी अंजली की शादी के कार्ड बांटने के लिए कस्बा के नगला डिलारा निवासी रिश्तेदार अश्वनी कुमार के घर शादी का कार्ड दिया | इसके बाद दोनों देर शाम को लगभग 9 बजे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखापुर अपनी ससुराल जा रहे थे| थाना नवाबगंज के मोहम्मदाबाद-नवाबगंज मार्ग पर गांव नगला हीरा सिंह के निकट किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया|पुलिस ने दोनों घायलों को लोडर से लोहिया अस्पताल भेजा| लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया| सूचना पर देर रात ही मृतक राजेश की पत्नी सुषमा, माँ गंगा देवी, मृतक रंजित की पत्नी ब्रजरानी लोहिया अस्पताल पंहुचे उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रंजित की एक डेढ़ साल की पुत्री गुड़िया है| पुलिस ने लोहिया अस्पताल पंहुच छानबीन की|  थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|