शिकायतों का फर्जी निस्तारण ना करे अफसर: डीएम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह ने तहसील दिवस में पंहुचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनी| इसके साथ ही डीएम ने कहा कि शिकायतों का फर्जी निस्तारण कोई ना करे नही तो कार्यवाही की जायेगी|
तहसील दिवस पर 10 बजे से 2 बजे तक समस्याओ को सुना गया| कुल 137 शिकायतों में 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाये| लेकिन फर्जी निस्तारण किसी भी कीमत ओअर बर्दास्त नही किया जायेगा| सीडीओ अपूर्व दुबे,सीओ शरद चद्र शर्मा,एसडीएम सदर अजीत सिंह आदि रहे|