फरियादियों के फोन पर नही हो सकी एडीजी की बात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) एडीजी अविनाश चन्द्र ने थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही उन्होंने आगन्तुक रजिस्टर चेक किया| जिसके बाद उन्होंने उसमे दर्ज फरियादियों को फोन लगाया लेकिन बात नही हो सकी|
सुबह एडीजी थाने का निरीक्षण एसपी मृगेंद्र सिंह के साथ करने पंहुचे| जंहा उन्होंने आपराध रजिस्टर देखा और उसमे दर्ज कुछ मामलों की जानकारी ली| बीते 3 अप्रैल 2017 को हुई लूट के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर नाराजगी व्यक्त की| वही 8 फरवरी 2017 को जरारी में गौबध में भी आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर उन्होंने अपना कड़ा रुख दिखाया |
वही एडीजी ने थाने का शस्त्रागार चेक किया| जंहा सफाई मिलने से उन्होंने हेड मुंशी रमाकान्त यादव की पीठ ठोंकी| इस दौरान उन्होंने 70 वर्षीय बलवीर यादव सिंह से एसपी, सीओ, एसओ के सीयूजी नम्बर पूंछे तो उसने सभी के नम्बर बता दिये| जिसके बाद एडीजी ने उसे 500 रूपये का नकद ईनाम दिया| उन्होंने थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर से कहा की थाने के भवन पर पुताई कराने से कुछ नही होगा पुलिस को अपनी गुडबिल ठीक करनी है|
एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ महावीर, सीओ अमृतपुर आदि रहे|