पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि,पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

नई दिल्ली: मुंबई में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। फूलों से सजे ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। ट्रक में उनके शव के साथ बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी कपूर, अमर सिंह और मोहित मारवाह मौजूद हैं। उनकी बेटी जाह्नवी मां के सिर के पास खड़ी हैं और लगातार रो रही हैं।

5.25PM: पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

5.06PM: मुखाग्नि देने से पहले बोनी कपूर ने की अंतिम क्रिया की पूजा

4.53PM: अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे रोहित शेट्टी

4.52PM: सोनम भी पहुंचीं श्मशान घाट

4.51PM: बेटे के साथ आए शक्ति कपूर

श्रीदेवी के निधन के बाद सामने आया जाह्नवी का खत, लिखा था-आपके बारे में सुनकर…

मां को आखिरी बार देख ऐसी हो गई थी दोनों बेटियों की हालत, फिर सोनम कपूर ने संभाला

4.48PM: श्मशान गृह में श्रीदेवी के पार्थिव शव को देखने के लिए पेड़ों और खम्बों पर चढ़ी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

4.46PM: लारा दत्ता पति के साथ पहुंचीं

4.33PM: आखिरी विदाई देने पहुंचे अमिताभ

4:18 PM: सिर्फ 12 वीआईपी गाड़ी जा सकती हैं गेट के अंदर

4:16 PM: छोटे सितारों को बाहर से ही लौटा दिया गया

4.15PM: इसी बीच इवेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां सिर्फ बड़े सितारों को ही एंट्री मिल रही है।

4.11PM: 15 मिनिट तक चलेगा क्रियाक्रम

4.09PM: अंतिम क्रिया के लिए तमिलनाडु से आए पंडित

4:07: अर्जुन रामपाल भी श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में पहुंचे

4.02PM: शाहरुख खान श्मशान घाट पर पहले से ही हैं मौजूद

3.49PM: विले पार्ले स्थित श्मशानघाट पहुंचा श्रीदेवी का शव

3.47PM: अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, ट्रक के आगे दौड़ रहे हैं लोग

3.46PM: विले पार्ले के पवन हंस श्मशानघाट पहुंचने वाली है अंतिम यात्रा

3.44PM: अमिताभ बच्चन के बंगले के आगे से निकली श्रीदेवी की अंतिम यात्रा

3.36PM: विले पार्ले में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

3.28PM: चार बंगला मार्क्रेट से आगे बढ़ी अंतिम यात्रा

3.14PM: जुहू सर्किल पहुंचने वाली है अंतिम यात्रा

3.12PM: फोन पर लगातार अपडेट्स दे रहे हैं अर्जुन कपूर

3.09 PM: लगातार बढ़ता जा रहा है काफिला

3.06PM: जाह्नवी ने लिया भाई मोहित का सहारा

2.50PM: डेढ़ घंटे लगेंगे श्मशान घाट पहुंचने में

2.45PM: कोकिला बेन हॉस्पिटल से गुजर रही है यात्रा

2.40PM: भारी भीड़ चल रही है ट्रक के साथ

2.30PM: सेल्फी और तस्वीर ले रहे हैं उनके फैंस

2.20PM पुलिस ने जुहू में बढ़ाया सुरक्षा इंतजाम

2.25PM: 20 की स्पीड से चल रहा है उनका ट्रक

2.11PM: श्रीदेवी के साथ बोनी, अर्जुन और खुशी ट्रक पर मौजूद

2.10PM: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू

1.50 PM: महाराष्ट्र पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी को दी अंतिम विदाई
तिरंगे में लिपटा शरीर…
श्रीदेवी को लाल बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसके बाद उन्हें तिरंगे से लपेटा गया।
इस वजह से रोका गया श्रीदेवी का आखिरी दर्शन, अर्जुन ने खुद गार्ड से कही ये बात
श्रीदेवी के जाने से इतनी दुखी हुईं अनुष्का शर्मा, ले डाला ये बड़ा फैसला
राजकीय सम्मान…
पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
श्रीदेवी: खत्म हुईं दूरियां, मुश्किल वक्त में जाह्नवी और खुशी के साथ खड़ें है अर्जुन कपूर
श्रीदेवी की हालत देख भर आईं सलमान की आंखें, आखिरी बार देखने के बाद हुआ ये हाल
बता दें कि श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए बुधवार सुबह से ही सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में बॉलीवुड हस्तियों का तांता लगना शुरू हो गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, जया बच्चन, हेमा मालिनी, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, सुभाष घई, जैकलीन फर्नांडिस और अजय देवगन-काजोल जैसी दिग्गज हस्तियां श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची।