बीएसए भ्रमित होकर शिक्षकों का कर रहे उत्पीडन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का शासन-प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है| बीएसए ने कुछ संगठनों से भ्रमित होकर शिक्षकों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है|
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेकपुर पर स्थित आवास पर एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा मातृभाषा में हो| राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इस का पक्षधर है| अंग्रेजी माध्यम को लेकर 5-5 विद्यालयों का चयन इस भावना को घता बताता है| महासंघ अंग्रेजी माध्यम से विद्यालयों के लिए चयन का विरोध करता है| बस स्थिति यह है कि विद्यालयों के लिए फार्म निकाले जाने के बावजूद स्थान रिक्त है| फार्म पूरी संख्या तक में नहीं भरे जा रहे| उन्होंने जनपद के बीएसए अनिल कुमार पर निशाना साधा और कहा कि बीएसए अनिल कुमार दूसरे संगठनों से भ्रमित है| हमारे पदाधिकारी दलाली नहीं करते|
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि बीएसए शिक्षकों के प्रति अपना रवैया सुधार ले अन्यथा परिणाम एटा जिले के बीएसए के जैसा होगा| प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीएसए, बीईओ ऐसे विधालयों का निरीक्षण करते है जंहा से उन्हें धनउगाही हो सके| उन्होंने यह भी आरोप लगाया की अपने धन से ड्रेस क्रय करने वाले शिक्षको से भी कमीशन बसूला जाता है| इस दौरान वीरेन्द्र मिश्रा, शिवकुमार, ओमप्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, आदेश वाजपेयी, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रश्मिराज अग्निहोत्री, रोली पाण्डेय आदि रहे|