बारातियों से मारपीट व तोड़फोड़ में प्रधान के पुत्र सहित 10 पर डकैती का केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दबंगों ने गाड़ियों को भी तोड़फोड़ कर दी| जिसके बाद वर पक्ष ने उनके चढावे के सामान को भी लूट लेने का लगाया| पुलिस ने दुल्हे के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रधान के पुत्र सहित दस लोंगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया|
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज चचासंडा निवासी महिपाल सिंह के पुत्र धीरेन्द्र प्रताप सिंह की बारात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अदिउली निवासी श्याम सुन्दर सिंह के घर आ रही थी| शश्याम सुन्दर की पुत्री लता से धीरेन्द्र का विवाह होना था| बारात बीती रात लगभग 9 बजे हथियापुर पंहुची जंहा गाड़ी हथियापुर के प्रधान कबीर खां की आढत के आगे खड़ी हो गयी| तभी प्रधान के एक कर्मचारी से गाड़ी आगे बढ़ा लेने को कहा| जिस पर विवाद हो गया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान बारात के साथ आये बुलेरो चालक ने प्रधान के कर्मी के थप्पड़ मार दिया| जिससे विवाद अधिक बढ़ गया|
तभी आक्रोशित प्रधान कबीर के पुत्र गुलफाम आदि ने जमकर मारपीट कर दी| वही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| लेकीन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा| दूल्हे के पिता महिपाल ने हथियापुर निवासी पन्नू पुत्र फौटू खां, सनोज, मनोज पुत्र भनातर नाई, गौरव पुत्र विश्व शर्मा, प्रधान कबीर के पुत्र गुलफाम, अनीस खां पुत्र समीम खां व चार अज्ञात हमलावरों को आरोपी बनाया है| वह मारपीट और तोड़फोड़ के साथ ही चढ़ावे का जेबरात व सामान भी लूट लेने का भी आरोप है| आरोपियों के खिलाफ धारा 141,323,427,504,506,395 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि कार खड़ी करने को लेकर मारपीट हुई| डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|