युवा वाहिनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिन्दू युवा वाहिनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रकट किया| जिसमे उन्होंने कहा की वह मौका परस्त है| केबल मौके की राजनीति करते है| संगठन ने उनका पुतला फूंक नारेबाजी की|
संगठन के जिलाध्यक्ष अनुभव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता धुमना पर एकत्रित हुये| उन्होंने राहुल गाँधी के पुतले में आग लगा दी| कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल मौका परस्त है| जब वोट की बात आती है तो मंच पर कोट के ऊपर जनेऊ पहन लेते है| लेकिन बाद में उन्ही हिन्दुओं को आतकवाद का नाम देकर अपमान करते है| इस दौरान नगर अध्यक्ष रोहित कश्यप, राजेश राजपूत, रविकुमार वर्मा, लकी सक्सेना, संजीब सैनी, अभय सिंह, अर्जुन दीक्षित आदि रहे|