मंडप के नीचे दुल्हे के साथ जमकर मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विवाह समारोह में बैंड ना लाने से विवाद हो गया| जिसके बाद वर व बधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई| जैसे-तैसे दूल्हा मंडप में गया तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी गयी| जिसके बाद मामला बिगड़ गया| पुलिस दोनों में समझौता नही करा सकी|
जनपद मैनपुरी के कुर्रा अनुपुर निवासी संदीप पुत्र उदयभान की बारात थाना राजेपुर के ग्राम दहेलिया कौशलेन्द्र पाल के घर आयी थी| लेकिन बारात में बैंड ना होने से लड़की पक्ष ने विवाद कर दिया| देखते ही देखते मामला तुल पकड़ गया| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| जिसमे कुछ लोगों के चोट भी लगी|
तभी मामले की शांत कर दुल्हा बने संदीप को मंडप में बुलाया गया| लड़का पक्ष ने चेन, अंगूठी व बीस हजार रूपये की मांग कर दी| लड़की पक्ष ने एतराज किया तो पुन: विवाद हो गया| लड़की पक्ष ने मंडप में ही दुल्हे की जमकर खातिरदारी कर दी| सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष अंगदसिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल का आपसी समझौते के बाद लेनदेंन वापस करा दिया|
घंटों की पंचायत के बाद भी नही पड़ सके फेरे
मामले की सूचना पर पंहुची पुलिस दोनों पक्षों को विवाह के लिये राजी करती रही लेकिन बात नही बनी| कई घंटे की बातचीत के बाद भी आखिर विवाह नही हो सका|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने जेएनआई को बताया कि दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है| आपसी लेंनदेंन भी वापस करा दिया गया है| बारात वापस चली गयी |