आखिर कहां गायब हो गया सीमा के पेट में लगी गोली का बुलेट?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिन विवाहिता की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी थी| पुलिस नें मौके से  315 बोर का तमंचा व उसमे फंसा खोखा बरामद किया था| लेकिन पुलिस अभी तक पेट में लगी गोली हाथ नही लगी| जो चर्चा का विषय बना है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर निवासी 28 वर्षीय सीमा पत्नी रामगोपाल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी थी| जिसके बाद मृतका सीमा के पिता रामनरेश निवासी जनपद भिंड पिपरौली की तहरीर पर दहेज के लिए गोली मारकर हत्या किये जाने का मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था| विवेचना इंस्पेक्टर  देवेन्द्र दुबे को दी गयी| पुलिस ने बीते दिन ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया| जिसमे एक्सरे व पोस्टमार्टम में 315 बोर के तमंचे से चली गोली का बुलेट नही निकला| पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया था| लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नही दिखायी|
वही चर्चा का बाजार यह भी गर्म है की गोली किसी और हथियार से मारी गयी| पुलिस  को गुमराह करने के लिए तमंचे का सहारा लिया गया| घटना स्थल पर सीमा के पेट में गोली लगने के बाद पार हो गयी थी लेकिन पार होनें के बाद पेट में लगे बुलेट का पता नही चला| पुलिस भी इस बारे में गोलमोल जबाब दे रही है| पुलिस अभी आरोपी पति से पड़ताल कर रही है| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि वह जिले से बाहर है उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही है| कोतवाल देवेन्द्र दुबे नें बताया की पूरे मामले की जाँच की जा रही है| आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है, जाँच के बाद गिरफ्तारी की जायेगी|