बीजेपी विधायकों की पहरेदारी के बाद भी सपा के 70 प्रतिशत अध्यक्ष जीते

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: सहकारिता चुनाव में बीजेपी और सपा का संघर्ष पूरी तरह नजर आया| दोनों ही दल अपने-अपने पक्ष के लोगो के जीतने का दावा कर रहे है| समाजवादी पार्टी ने दावा किया की चुनाव में 70 प्रतिशत सपा के लोग ही चुनाव जीते है| लेकिन सत्ता के विधायको ने रोकने का पूरा प्रयास किया|
पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने स्वागत किया| जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य व केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार ने सहकारिता के नियमों में कई परिवर्तन किये| इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेताओं को चुनाव हराने के लिये चक्रव्यूह रचा गया| इसके बाद भी जनपद की समाजवादी पार्टी के लगभग 70 प्रतिशत स्थानों पर विजयी रही| उन्होंने आरोप लगाया की कई स्थानो पर बीजेपी के विधायक बूथ पर बैठे रहे| उन्होंने भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह का नाम खुलकर लिया| लेकिन इसके बाद भी उनके प्रत्याशी चुनाव हार गये|
विकास खण्ड बढ़पुर की साधन सहकारी समिति वरौन से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मंदीप यादव के पिता सियाराम सिंह यादव निर्विरोध अध्यक्ष बने| सिरोली से युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव के साथ ही साथ सपा के नगला बजीर खारबंदी, बघुआ, पपड़ी, खिनमिनी,सिरोली,नीवकरोरी,पुठरी, खिमसेपुर, चुनूपुर गढिया, मोहम्मदाबाद,मेरापुर मई रशीदपुर, बराबिकू आदि के अध्यक्षों का स्वागत किया गया| मंदीप यादव, ब्रजेश यादव,सतेन्द्र सिंह यादव,उदय प्रताप सिंह आदि रहे|
बीजेपी सहकारिता चुनाव के जिला प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि जिले में 64 सीटों पर मतदान हुये है| जिसमे से 50 केबल बीजेपी के जीते है| केबल 14 ही सपा के पास है| तो उनके 70 प्रतिशत अध्यक्ष कैसे बन गये| उन्होंने सपा द्वारा घोषित नगला बजीर खारबंदी के अध्यक्ष बने निर्मल सिंह यादव से फोन पर वार्ता करायी| निर्मल सिंह ने कहा की वह बीजेपी के साथ है| और बीजेपी के साथ ही रहेंगे|