रिटायर्ड बंदी रक्षक का पुत्र तीन सप्ताह से लापता

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रिटायर्ड बंदी रक्षक का पुत्र बीते लगभग तीन सप्ताह से लापता हो गया है| काफी खोजबीन के बाद परिजनों नें उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी लेकिन उसका पता नही चल सका है|
कोतवाली फतेहगढ़ के सेन्ट्रल जेल मेंन गेट के सामने निवासी राजाराम सक्सेना बंदी रक्षक के पद से सेनानिवृत है| उनका 38 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्र अनिल सक्सेना उर्फ अलवर बीते 3 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे घर से कहीं चला गया| परिजन उसकी तलाश कर रहे थे| जब अलवर का कोई सुराग नही लगा तो राजाराम सक्सेना केदूसरे पुत्र अरुण सक्सेना (मलू) नें कोतवाली फतेहगढ़ में भाई के गायब होनें की गुमशुदगी दर्ज करायी|  अरुण नें बताया कि घर से जाने के समय अलवर काला पेंट और सफेद शर्ट व हवाई चप्पल पहनें हुए है| जानकारी होनें पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहगढ़ 945440 3321 या राजाराम सक्सेना के मो० नम्बर  7007529478 पर जानकारी दी जा सकती है| जाँच सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी को दी गयी है|