सेन्ट्रल जेल के बंदियों को मिलेगी फिजियोथेरेपी

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: 69 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में एक नई हीं शूरुआत हुई| जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी ने किया| जेल में अब कैदियों की फिजियोथेरेपी की व्यवस्था कर दी गयी है|
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने झंडारोहण किया| इसके बाद उन्होंने जेल गेट पर जेल गार्ड द्वरा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी मोनिका रानी सेन्ट्रल जेल पंहुची| जंहा उन्होंने जेल के अस्पताल में भर्ती कैदियों को फलों का वितरण किया| इसके साथ ही जेल में फीट काटकर फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया| वही बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये| जिससे उन्होंने जमकर ताली बटोरी|
इस दौरान बंदियों की निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ| प्रथम आने वाले बंदियों को जिलाधिकारी के द्वारा पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया| कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये प्रभारी जेलर केपी चंदीला की डीएम व डीआईजी ने पीठ ठोंकी|