घर में सो रहे वृद्ध दम्पति को बदमाशों ने लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर के बाहर झोपडी में सो रहे वृद्ध दम्पत्ति को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट कर ली| बदमाश भैस व जेबरात लूट ले गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| अभी पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर नही दी गयी है|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी 60 जगवीर अपनी पत्नी सोमश्री सहित घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे| उसी झोपड़ी में उनकी भैस भी बैठी थी| रात तकरीबन 2 बजे पिकअप से पांच बदमाश आये और जगवीर पर तमंचा लगा दिया व उनकी पत्नी का एक ने गला दबाया| उन्होंने भैस खोलकर पिकअप पर चढ़ा ली| जिसके बाद कुछ बदमाशो ने सोमश्री के कुंडल आदि लूट लिये| उसी दौरान कमरे में सो रहा उनका पुत्र लल्लू जाग गया| जिसे देख बदमाशों ने गोली चलाने की धमकी दी| मौका देखकर बदमाश पिकअप में भैस लादकर फरार हो गये|

घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने जेएनआई को बताया कि मामले की अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|