बालक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, कुकर्म की आशंका

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती शाम घर से गायब हुए बालक का शव गांव के निकट ही झाड़ियों में मिला| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कनकौली निवासी 6 वर्षीय अंश पुत्र अजेन्द्र प्रताप सिंह बीते रविवार की शाम घर स गायब हो गया था| पिता अजेन्द्र प्रताप ने बताया कि शाम तकरीबन 4 बजे अंश घर से खाना खाने के बाद निकला वह अपने खेत में पानी लगाने के लिये चले गये| जब शाम 6 बजे वह घर आये तो उन्हें पुत्र घर पर नही मिला|

उन्होंने उसकी तलाश शुरू की| पूरी रात तलाश करने के बाद भी जब उन्हें कोई सुराग नही मिला तो सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली की अंश का शव गाँव के निकट झाड़ियों में पड़ा है| सूचना मिलने पर अजेन्द्र अपने परिजनों के साथ मौके पर पंहुचे और पुलिस को बताया| घटना की सूचना पर सीओ शकील अहमद, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर अजीत सिंह, डॉग स्कोट आदि मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| अंश की पेट नीचे उतरी हुई थी| जिससे उसके साथ कुकर्म की सम्भावना जतायी जा रही है| सीओ अमृतपुर शकील अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है| अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पोस्टमार्टम से हत्या का कारण पता चलेगा|