महोत्सव में 60 क्रन्तिकारियों के वंशज सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: 21 वें फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन के पांचवे दिन 60 स्वतंत्र संग्राम सेनानी वंशजो को सम्मानित किया गया| साथ ही इस सम्मान को मील का पत्थर बताया गया|
शहर के पटेल पार्क में महोत्सव आयोजन स्थल पर स्वतन्त्रता सेनानी वंशज महेश चन्द्र शुक्ला, राहुल शुक्ला नीरज शुक्ला, ग्रीश चन्द्र दुबे, विनय पाण्डेय, डॉ० महिपाल सिंह, चन्द्र प्रकाश दीक्षित, महेश चन्द्र गुप्ता, सतीश चन्द्र सक्सेना, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दीपिका त्रिपाठी, ब्रज किशोर द्विवेदी, अभय तिवारी, जितेन्द्र दुबे व डॉ० प्रभात गुप्ता, बॉबी दुबे सहित कुल 60 स्वतन्त्रता सेनानी वंशजो को नगर मजिस्ट्रेट ने सम्मानित किया गया|

वही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद प0 पंडित रामनरायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे को 51 किलो की माला के साथ उनके समर्थको से मंच पर सम्मानित किया| नगर मजिस्ट्रेट जेके जैन ने कहा कि स्वतन्त्रता सेनानी वंशज हमारे देश की धरोहर है| सुप्रभाष सक्सेना ने कहा कि महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशजो का सम्मान मील का पत्थर साबित होगा| महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण राजपूत व डॉ० प्रभात गुप्ता आदि रहे|