उम्मीदों के सहारे विकास का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) नगर पंचायत में नये चेयरमैंन के विराजमान होने के बाद जनता को विकास की नई उम्मीद है| जिसके सहारे वह अपने वार्ड में विकास का इंतजार कर रही है| विकास के वर्तमान हालात क्या है इसे सभी जानते है| लेकिन आगामी समय में नगर पंचायत के विकास की उम्मीद लगाये जनता बैठी है|

वार्ड 3 किदवई नगर के वासिंदे विकास की आस में है| वार्ड में खम्भों पर केबिल लगी ही नही| कुछ नल पानी नही देते तो कुछ में पानी बालू के साथ निकल रहा है| सफाई व्यवस्था के क्या हालात है यह तस्वीर खुद बता रही है| वार्ड में रहने वाले कई लोगो की यह शिकायत है कि पात्र होने के बाद भी उन्हें राशन कार्ड से महरूम रखा गया|

नाली कीचड़ से बजबजा रही है| लेकिन उसे साफ़ करने वाला लापरवाही करता है| जिससे बीमारी भी मनप रही है| मोहल्ले के ही निवासी शबीर, मोरमोहम्मद, भूरे, वाजिद व् मुबारक का कहना है कि विकास जो हुआ सो हुआ| लेकिन अब नये चेयरमैंन हरीश कुमार व सभासद राजेन्द्र सिंह से उन्हें विकास की नई उम्मीदे है| उनका कहना है कि जनता ने यदि उन्हें कुर्सी दी है तो वह भी जनता को उसकी उम्मीदों पर खरा होकर दिखाये| किदवई नगर के सभासद राजेन्द्र सिंह ने बताया कि साफ़ सफाई की व्यवस्था जल्द करायी जायेगी| वार्ड के लोगो को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जायेगा| (रक्षपाल सिंह की रिपोर्ट )