धान खरीद करने में जनपद मंडल में प्रथम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी सभागार में धानक्रय केन्द्रों की बैठक की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बताया गया की धान खरीद के मामले में जनपद का मंडल में प्रथम स्थान है |

बैठक में डीएम मोनिका रानी ने पीसीएफ के अमृतपुर व सकवाई एवं कर्मचारी कल्याण निगम के सातनपुर व मोहम्मदाबाद के केन्द्रों परधान खरीद की स्थिति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और क्रय की स्थिति सुधारने के निर्देश दिये गये| उन्होंने कहा की यदि हालात नही सुधरे तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों के को किसानों से अधिक से अधिक सम्पर्क कर खरीद को बढाये| उन्होंने आगामी बैठक तक 20 से 25 प्रतिशत धान की खरीद बढ़ाने के निर्देश दिये|

बैठक में बताया गया कि पाया गया है धान खरीद में जिला 33.40 प्रतिशत है| जिससे उसका मंडल में प्रथम स्थान है| नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन, एसडीएम सदर अजीत सिंह आदि रहे|