गेंहू कटाई के मजदूर बढ़े लेकिन दिहाड़ी हुई कम

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिले में इस समय गेंहू की फसल लगभग पककर तैयार खड़ी है| लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते कटाई कुछ देरी से शुरू हो पा रही है| लेकिन किसानों को गेंहू कटाने के लिए सस्ते में मजदूर मिल रहे है| मजदूरों की सख्या बढने से उनकी दिहाड़ी में कमी आ गयी है|
दरअसल देश में बीते 25 मार्च से 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है| जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा , मध्यप्रदेश आदि जगहों पर मजदूर अपने घरों में आ गये है| जिससे गांवों में काम ना होनें से उन्होंने ने खेतों में मजदूरी कर गेहूं कटाई का कार्य शुरू कर दिया है| जिससे गेंहू कटाई के मजदूरों की संख्या अचानक बढ़ गयी है| जिससे मजदूरों की दिहाड़ी पर 100 रूपये का फर्क आ गया है|
चाचूपुर में गेंहू काटवा रहे रंजीत वाथम और आकाश गौतम ने बताया कि गाँव के मजदूर वैसे लगभग 400 रूपये दिहाड़ी लेते है| लेकिन बाहर से अपने घर आये लोग अब केबल 250 से 300 में ही गेंहू की कटाई के लिए तैयार है| जिससे कम कीमत पर सस्ते मजदूर मिल रहे है| गंगापार क्षेत्र में तेजी से गेंहू की कटाई चालू है|