असाधरण नही अदभुत प्रतिभा के धनी होते है दिव्यांग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पंहुची सीडीओ ने कहा की दिव्यांग बच्चे समान्य नही बल्कि अदभुत प्रतिभा के धनी होते है| सभी को उनके हौसले को नमन करना चाहिए|
फ़तेहगढ़ के ब्रह्मदत्त मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने कहा कि विश्व विकलांग दिवस को हम सभी को एक त्योहार के रुप में हौसले के साथ मनाना चाहिए| उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे असाधरण प्रतिभा के धनी होने के साथ ही साथ वह अदभुत भी होते है|
कार्यक्रम में उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर व हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भी किया| वही 50 मीटर दौड़ में नरेन्द्र सरीन विधालय के फहीम ने प्रथम, संजीब ने द्वितीय व प्रांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया| 100 मीटर बालक वर्ग में राजेश प्रथम रहे| चित्रकला, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया|
कार्यक्रम में बाल वैतरणी पत्रिका का विमोचन बीएसए अनिल कुमार ने किया| वही शिक्षिका मनोरमा कनौजिया, डॉ० जुबैर अख्तर, संजीब कटियार निकेत दीक्षित को सम्मानित किया गया| वही क्रियाशील शिक्षक अवार्ड से कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय बुढनामऊ के प्रधानाचार्य नानक चन्द्र सहित 11 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया| बीएसए ने चार बच्चो को ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया|
जिलासमन्वयक राजेश वर्मा, समन्वयक रिचा यादव,शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक संजीब कटियार, दुर्गा वर्मा, एबीएसए सुमित वर्मा, सोमवीर सिंह, वेगिश गोयल, शिवशकर मौर्य, मुन्ना लाल त्रिवेदी आदि रहे|