ट्रेन के आगे कूदी छेड़छाड़ पीड़िता की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिनों छेडछाड से परेशान छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था| लेकिन वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी थी| उसका इलाज सैफई में चल रहा था| जंहा उसने दम तोड़ दिया| परिजन उसका शव लेकर घर पंहुचे|

बीते दिनों शहर कोतवाली के गर्म पपियापुर निवासी कक्षा 9 की छात्रा लक्ष्मी ने गाँव के ही अजय पुत्र सूरज पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था| उसन बीते 28 नबम्वर को कोतवाली पुलिस को घटना की शिकायत की थी| लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| जिसके बाद एसपी से भी शिकायत हुई| लेकिन नारी सुरक्षा की बात करने वाली योगी पुलिस ने उसकी गुहार फिर भी नही सुनी|

जब पीड़िता को कोई रास्ता नजर नही आया तो उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया| न्याय में देरी होते देख खुद को हारा हुआ महसूस कर आखिर छात्रा अपनी आबरू की खातिर ट्रेन के आगे कूद गयी| लेकिन उसे मौत नही आयी वह जख्मी हो गयी| उसे लोहिया अपस्ताल में उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया गया| वही पुलिस ने अपना गिरेबान फसते देख तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया| जंहा उसकी मौत ओ गयी| परिजन उसके शव को लेकर घर पंहुचे| शव पंहुचते ही कोहराम मच गया|

एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जायेगी|