सेशन हवालात की दीवार में बंदी नें किया नकब लगाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: न्यायालय आये बंदी नें सेशन हवालात काटने का प्रयास किया| लेकिन मौके पर ही जानकारी हो गयी| जिससे घटना होते रह गयी|
कचेहरी में बनी सेशन हवालात में बंदी जिला जेल से 55 बंदी पेशी पर लाये गये थे| उसी दौरान मौका देखकर एक शातिर बंदी धर्मेन्द्र उर्फ़ टर्रा निवासी श्याम नगर ने सेशन हवालात की दीवार काटने का प्रयास किया| उसने एक ईंट भी निकाल दी| अचानक हवालात में रोशनी आने पर पुलिस कर्मियों नें जाकर देखा तो पता चला कि बंदी धर्मेन्द्र नें दीवार में नकब लगाने का प्रयास किया है| जानकारी होनें पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| घटना के बाद चौकसी बढा दी गयी है|
सीओ नें जेएनआई को बताया कि बंदी नें दीवार काटने का प्रयास किया था| लेकिन समय रहते जानकारी मिल गयी| जाँच की जा रही है|