भूमि पर कब्जा करने को लेकर विवाद

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से भूमि पर कब्जा करने को लेकर चल रहा विवाद बढ़ गया| कुछ लोगो ने वर्षो से रह रहे मजदूर के हर तोड़फोड़ की| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

शहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर विधा मंदिर के निकट प्रदीप उर्फ़ कल्लू पुत्र राम कृपाल राजपूत अपना मकान बनाकर रह रहा है| उसका कहना है कि जिस भूमि पर उसने अपना मकान बनाया है वह उसके पूर्वजो की है| लेकिन सोमवार को बूराबाली गली निवासी मो० हुसैन रिजवी ने उसके घर पर जाकर आपत्ति की और उस भूमि को कब्रिस्तान का बताया| उसके साथ नायब तहसीलदार चूणामणि व् आईटी आई चौकी इंचार्ज रामप्रकाश भी पंहुचे|

प्रदीप का आरोप है की मो० हुसैन के साथ आये कुछ लोगो ने उसके मकान की दीबार गिरा दी और विवाद भी किया| प्रदीप ने पुलिस को बताया की वह बीते 37 वर्षो से इस भूमि पर रह रहा है| प्रदीप के विरोध पर अफसर वापस लौट गये| हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा भी अपने साथियों के साथ मौके पर पंहुचे|