अपडेट: शिक्षक के घर से ही बरामद हुई चोरी गयी राइफल व जेबरात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात चोरों ने तीन घ्र्रों के ताले तोड़ लाखो के नकदी जेबरात के साथ ही एक राइफल भी चोरी कर लिये| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल शुरू की| लेकिन कोई पता नही चला| जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश है| बाद में पुलिस ने राइफल व कुछ जेबरात बरामद भी कर लिये| पुलिस का कहना है कि राइफल व जेवरात शिक्षक के घर से ही बरामद हुये है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुरसानी निवासी कौशल गंगवार वर्तमान में पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असगरपुर के शिक्षक के पद कर तैनात है| बीती रात वह अपने परिवार के साथ गाँव के दूसरे मकान में सो रहे थे| तभी चोर उनके घर के दाखिल और एक लाख की नकदी व लाखों रूपये के जेबरात चोरी कर लिये| वही स्वर्गीय सिपाही जय सिंह की पत्नी शांति देवी अपने घर पर नही थी| वह अपने रिश्तेदारी में गई थी। उनके मकान पर ताला लगा था| चोरों ने उसके घर पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया| इसके साथ ही चोर जयसिंह गंगवार के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गये| चोरों ने मकान से नकदी-जेवरात आदि कीमती सामान चोरी कर लिये| घटना की सूचना के बाद सीओ नरेश कुमार, थानाध्यक्ष रविन्द्र यादव, फिल्ड यूनिट, डॉग स्कोट, स्वाट टीम मौके पर पंहुची|

पुलिस ने कुछ घंटों के बाद राइफल व जेबरात शिक्षक के घर पर ही बरामद हुये है| थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने बताया कि राइफल व जेबरात उसके शिक्षक कौशल के घर से पुलिस ने बरामद किये है| एक लाख की नकदी चोरी होने का मामला भी संदिग्ध है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जाँच की जा रही है|