महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर गाया राष्ट्रगान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया| साथ ही साथ संगठन ने कहा की पुलिस अपना रवैया सुधारे सामान्य व्यक्ति से भी अच्छा व्यवहार करे|

नगर पालिका टाउन हाल पर स्थापित गाँधी प्रतिमा पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के पदाधिकारी पंहुचे| उन्होंने गाँधी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया| इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम का जज्बा पैदा किया| संगठन के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि पुलिस अपना रवैया सुधारे नही तो संगठन अपना काम करेगा| आम जनता से भी अच्छा व्यवहार करे| वही गंगा सफाई पर भी संगठन ने अपने विचार रखे|

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राममुरारी शुक्ला ने की| जिलामहासचिव नारायण दत्त द्विवेदी, दिनेश चौरसिया, अरुण अग्निहोत्री, अविनाश सारस्वत, अतुल मिश्रा,लक्ष्मण सिंह, गौरव मिश्रा, अंकित तिवारी, राकेश शुक्ला, संजू, रवि मिश्रा आदि रहे|