धान खरीद में फर्रुखाबाद का मंडल में दूसरा स्थान

कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कायमगंज व् कमालगंज धान खरीद करने में काफी पिछड़ गया है| जिससे जिलाधिकारी काफी खफा है| उहोने जल्द बिक्री प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये|

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की धान खरीद में फर्रुखाबाद मंडल में दूसरे स्थान पर है| वर्तमान में फर्रुखाबाद का धान खरीद प्रतिशत 25.53 प्रतिशत है| लेकिन उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिये| डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश देकर कहा कि जिन केन्द्रों पर खरीद कम है वहां किसान सहायक व लेखपालो के साथ बैठक करके लक्ष्य तय करे|

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीसीएफ, एग्रो,कर्मचारी कल्याण निगम से डीएम काफी खफा दिखी| उन्होंने कहा की कायमगंज व कमालगंज धान खरीद में काफी पीछे है| इसका प्रतिशत जल्द बढ़ाया जाये| केंद्र प्रभारी बड़े-बड़े किसानों से सम्पर्क कर उनसे धान क्रय करे |