बसपा व भाजपा के मतो में पिछली बार से इजाफा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी वत्सला ने अपनी रिकार्ड जीत दर्ज करायी है| वही बीजेपी दूसरे नम्बर पर रही| पिछले चुनाव 2012 के आंकड़ो पर नजर डाले तो वत्सला व बीजेपी के मतो का प्रतिशत कई गुना बढ़ा है| लेकिन यह किस्मत की बात है की जीत वत्सला के पास गयी| हालाँकि की वत्सला और बीजेपी प्रत्याशी के बीच लगभग 19 हजार मतो का जीत हार का अंतर है |

पिछला नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव केवल वत्सला अग्रवाल, दमयंती सिंह और सलमा बेगम के बीच सिमट कर रह गया था। कुल 17 प्रत्याशियों में इन तीनो के अतिरिक्त किसी की भी जमानत तक नहीं बची थी। वत्सला अग्रवाल को बीते 8 जुलाई 2012 को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया था| पिछले नगर पालिका चुनाव में वत्सला अग्रवाल को 37966 मत मिले| पांच साल बाद 2017 की मतगणना में 12713 मतो का इजाफा हुआ उन्हें 50679 मत मिले|

वही पिछले चुनाव में कमल से माला परिया चेयरमैंन पद का चुनाव लड़ी थी| उन्हें 6835 मत मिले थे| वह चौथे पायदान पर रही थी| इस बार बीजेपी से मिथलेश अग्रवाल को 24612 मतो का इजाफा हुआ | उन्हें 31447 मत मिले| कांग्रेस से पिछले चुनाव में हाजी अहमद अंसारी की पत्नी सलमा बेगम को 20682 मत मिले थे| वह दूसरे पायदान पर रही थी| इस बार खुद अहमद अंसारी चुनाव मैदान में थे लेकिन वह जमानत तक नही बचा सके उन्हें कुल 6610 मत मिले| वही समाजवादी पार्टी की टिकट पर दमयन्ती सिंह चुनाव लड़ी तो उन्हें 22791 मत मिले थे| वह विजयी प्रत्याशी वत्सला से 2012 के चुनाव में दूसरे नम्बर पर रही थी| इस बार उन्हें 6172 मत कम मिले| उन्हें 16619 मत मिले| जिससे उनकी जमानत जब्त हो गयी|