सपा प्रत्याशी के पति व बसपा प्रत्याशी में नोकझोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) नगर पंचायत के बूथों की निगरानी करने के लिये निकले सपा प्रत्याशी के पति व बसपा प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी है| बाद में पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत कर अलग किया|

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की पत्नी शैला फारुखी सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी है| वही बसपा से इरशादबी पत्नी इस्तिखार अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मैदान है| मतदान के दौरान लगभग 9 बजे नदीम अहमद फारुखी व्लाक कार्यालय में बने बूथ को देखने के लिये पंहुचे| जंहा बसपा प्रत्याशी इरशादबी भी पंहुच गयी|

सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद ने आरोप लगाया की उनके पीछे क्यों बसपा प्रत्याशी आ रही है जिस पर बसपा प्रत्याशी इरशादबी से नोकझोंक हो गयी| जमकर नोकझोंक होते देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत कर मामले को रफा-दफा किया|