झाड़ियों में कन्याभ्रूण को नोच रहे थे कुत्ते

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:जिस क्षेत्र में कन्याभ्रूण को झाड़ियों में कुत्ते नोच रहे थे यह कोई नया नही| क्षेत्र फर्जी व असली अस्पतालों की मंडी है| प्रशासन की अनदेखी से कन्याओं को गर्भ में ही मारा जा रहा है। यह काम यहां के कई नर्सिंग होम में धड़ल्ले से फल फूल रहा है|

केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढाओ के नारे को लेकर अपना सीना ठोंक रही है| लेकिन यंहा जमीनी हकीकत क्या है यह साफ़ दिख रहा है| शहर कोतवाली के मसेनी चौराहे के निकट झाड़ियों में बुधवार को एक कन्याभ्रूण को नोचते हुये कुछ लोगो की नजर पड़ी| तो उनसे देखा नही गया| स्थानीय लोगो ने उसे जमीन में दफना दिया | इस क्षेत्र में अस्पतालों की मंडी होने से अक्सर भ्रूण पड़े मिलते है|