अपडेट: जेल अधीक्षक आवास के निकट महिला से लूट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:रविवार अपने पुत्र का इलाज कराने पति के साथ बाइक से जा रही महिला का रूपयों से भरा पर्स बाइक सबारों ने लूट लिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बनखडिया निवासी महिला रूचि अपने पति अखिलेश कुमार यादव व पुत्र के साथ जा रही थी| उसे जनपद कन्नौज के सौरिख में बच्चे को दवा दिलानी थी| रविवार सुबह तडके लगभग 4:30 बजे रखा रोड पर पाल नगला सेंट्रल जेल अधीक्षक आवास के निकट पीछे से लाल पल्सर पर सबार होकर बदमाश आ गये| उन्होंने बाइक में धक्का मारा जिससे बाइक गिर गयी| बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स लूटने का प्रयास किया लेकिन महिला ने पर्स नही छोड़ा| जिसके बाद बदमाश महिला को खीचने लगने तकरीबन 300 मीटर तक महिला को बाइक सबार हाथ पकड़े हुए खीचते रहे|
जिसके बाद सडक किनारे पूर्व सैनिक रामरहिस यादव अपने जानवरों को चारा लगा रहे थे| उनके चिल्लाने के बाद बदमाश पर्स लेकर सेन्ट्रल जेल चौराहे की तरफ फरार हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| घटना स्थल पर महिला ने स्थानीय लोगों का बताया की उसकी पर्स में लगभग 8 हजार रूपये थे| महिला के पति अखिलेश ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे 3000 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिये जाने का जिक्र है| चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि महिला के पति अखिलेश ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|