योगी की पुलिस से परेशान महिलाओं ने पकड़े मंत्री के पैर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीते दिनों शराब ठेके पर पुलिस व ग्रामीणों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने कई को आरोपी बनाया था| जिसको पकड़ने के लिये पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही है |जिस पर अब राजनितिक रंग चढ़ गया है| पुलिस के खौफ से खफा महिलाओ ने राज्य मंत्री के पैर पकड़कर न्याय की मांग की है| मंत्री ने उन्हें पूरा भरोसा दिया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल स्थित शराब ठेके पर बीते 29 अक्टूबर को पुलिस ने ग्रामीणों का जमकर विवाद हो गया था| जिसके बाद पुलिस के लाठी-चार्ज से खफा ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन कर जाम भी लगाया था| वही पुलिस को अपने आप को शटर में बंद होना पड़ा था| पुलिस ने 11 लोगो को नामजद कर 40-50 को अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था|एक आरोपी राहुल शाक्य को पुलिस ने घटना वाले दिन ही चालान कर दिया था| अन्य की तलाश में पुलिस दिन-रात दबिश दे रही है| पुलिस के आतंक से परेशान तकरीबन दो दर्जन गढिया की महिलाये बीजेपी नेता डॉ० प्रभात अवस्थी के नेतृत्व में राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय से नाला मछरटटा में हुई बीजेपी की कार्यकर्ता बैठक में मिली और अपनी आप बीती रो-रो आकर सुनाई| कुछ महिलाये मंत्री के पैरो पर गिर गयी| महिलाओ ने आरोप लगाया की उनके लोगो को गलत फंसाया गया है| जिन लोगो ने घटना को अंजाम दिया वह कोई और लोग थे| लेकिन पुलिस उनके घरो में जबरन घुसकर तोडफोड कर रही है|
मंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जतायी और कहा कि वह अधिकारियों से इसमे वार्ता कर निष्पक्ष जाँच करायेगी| साथ ही गाँव के सभी ठेके हटाये जायेगे| पुलिस किसी को भी परेशान नही करेगी|