शव पड़ा होने की फर्जी सूचना पर दौड़ी पुलिस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा व उधौपुर के बीच मक्का के खेत में एक युवक को ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। इससे एसओ मनोज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को देखा तो उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने युवक को सीएचसी शमसाबाद में भर्तीकराया। फार्मासिस्ट विजय यादव ने बताया कि यवक को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इससे वह बेहोशी हालत में है। हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। वहां युवक बेहोशी हालत में पड़ा मिला। अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।