बीजेपी के वार्डो की टिकट वितरण में भी रार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने वार्डो की टिकटो का वितरण इस तरह से किया जा रहा है| जैसे की विधान सभा या लोग सभा की टिकट पर घमासान मचा हो| कई वार्डो पर पूर्व में जारी सूची के बाद भी नामो में परिवर्तन किया गया| जिससे रायता फ़ैल गया|
शहर के पांचाल घाट पर स्थित नारायण आश्रम में दोपहर से ही वार्डो और अध्यक्ष पद के लिये बीजेपी के सिम्बल का वितरण होना था| जिसको लेकर बड़ी संख्या में दावेदार आश्रम में एकत्रित हो गये| जिसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला सिम्बल वितरण करने के लिये पंहुचे| शाम को सिम्बल वितरण का कार्य शुरू हुआ| लेकिन खुद नगर पालिका के वार्ड नम्वर 42 पर विवाद के हालात बन गये| यंहा से बीजेपी नेता प्रबल त्रिपाठी, अजीत पाण्डेय व विकास पाण्डेय दावेदारी कर रहे थे| टिकट प्रबल के पाले में जाने से विकास दुबे आदि ने विरोध कर दिया| देर रात तक इस वार्ड पर फैसला नही हो सका | हालाँकि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने काफी प्रयास किया|
वही वार्ड नम्बर 12 पर भी विवाद के हालात बने है| जंहा सूची में टिकट वार्ड 12 तुलसी नगर सूरजमुखी पत्नी विनोद कश्यप को देना तय हुआ था| इसके बाद भी उस पर कुछ लोगो ने आपत्ति करने पर मामला फंसा है| इसके साथ ही कुछ और भी वार्डो पर मामला अभी फंसा है| |भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,जिला महामंत्री विमल कटियार, मिथलेश अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विजय गुप्ता, रुपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि रहे|