लोहिया अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ को कार से खीचकर पीटा, कपड़े फाड़े

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएन ब्यूरो) लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीज को निजी अस्पताल ले जा रहे कुछ लोगों का फोटो खीचना चिकित्सक को मंहगा पड़ गया | दबंगो नें चिकित्सक को कार से खीचकर उनके साथ मारपीट कर दी| इसके साथ ही उनके कपड़े भी फाड़ दिये| चिकित्सक नें सोनें की चेन व घड़ी गायब होनें का आरोप भी लगाया है|
थाना कादरी गेट के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल में डॉ. नीरज वर्मा की हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनाती है| बीती रात लगभग 9 बजे चिकित्सक मरीज देखनें लोहिया अस्पताल में पंहुचे| चिकित्सक का कहना है कि उसी दौरान कुछ निजी अस्पताल से सम्बधित लोग मरीज को लोहिया से लेकर जा रहे थे जिसका उन्होंने फोटो बना लिया| इस बात पर दबंग आग बबूला हो गये| उन्होंने आवास विकास तिराहे के निकट चिकित्सक को रोंककर उनके साथ जमकर मारपीट कर दी| उनके मारपीट में कपड़े भी फट गये| दबंग उनकी कार को लेकर आवास विकास चौकी आ गये| डॉ.नीरज वर्मा नें पुलिस को बताया कि वह लोहिया अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं| पुलिस नें आरोपियों से चिकित्सक का मोबाइल भी दिला दिया| चिकित्सक नें बताया कि मारपीट के दौरान उनकी सोनें की चेन और घड़ी भी गायब हो गयी| मामले में उन्होंने तहरीर थाना पुलिस को दी है|
जिलाधिकारी से की मुलाकात
मारपीट के मामले में चिकित्सक नीरज वर्मा नें गुरुवार को जिलाधिकारी से भेट की| इसके बाद उन्होंने सीएमएस को लिखित शिकायत की है| जिससे उन्हें एक तरफ विभागीय कार्यवाही शुरू की है| वहीं पुलिस मामले में तहरीर मिलनें के बाद जाँच कर रही है|
दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि चिकित्सक नशे में थे| उन्होंने कार की टक्कर मार दी | जिस पर उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया|
थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|