बीजेपी ने बेसहारा छोड़ दी कंपिल सीट,घोषणा नही

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(दीपकशुक्ला)बीजेपी की कंपिल अध्यक्ष पद की सीट को लेकर लम्बी सूची तैयार हुई थी| जिसको देखकर पार्टी के निर्णायक मंडल के हाथ पैर फूल रहे थे| बगावत के स्वर फूटने के डर से बीजेपी ने कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये घोषणा नही की| उसे फ़िलहाल रिक्त छोड़ दिया गया|
कंपिल में लगभग दो दर्जन दावेदार अपनी पैरवी में लगे थे| मंडल अध्यक्ष किशनू चतुर्वेदी के पिता रामोतार चतुर्वेदी, सबितापुर-बिहारीपुर की प्रधान सहाना बेबी की बहन सबीना बेबी,विवेक शुक्ला, पूर्व चेयरमैंन पति छोटे शुक्ला, बबलू पाठक, राघव शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष कंपिल नंद राम शाक्य, नीरज पाण्डेय, रवि पाठक, धीरज शाक्य पूर्व अध्यक्ष कंपिल, बेचेलाल शाक्य, संतोष शाक्य, प्रेम चन्द्र शाक्य व रविकान्त शाक्य सहित लगभग दो दर्जन दावेदारों की लम्बी सूची तैयार हो गयी थी|
जिस पर पार्टी अंत तक निर्णय नही ले सकी| पार्टी को यह भी पता चला की यदि टिकट की घोषणा हुई तो बगावत हो सकती है| जिस पर फ़िलहाल पार्टी ने टिकट रिक्त रखी है| पार्टी से टिकट ना मिलने से दावेदारों के हाथ मायूसी लगी है| बीजेपी स्थानीय निकाय चुनाब के समन्वयक शैलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया की कंपिल को फ़िलहाल रिक्त छोड़ दिया गया है| क्योंकि इस सीट पर दावेदार अधिक थे|