छेड़छाड़ के विवाद में महाभारत, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) शुक्रवार को सुबह शौच गयी युवती के साथ गाँव के ही एक मनचले ने छेड़छाड की| शिकायत करने पर विवाद हो गया| जमकर मारपीट के साथ फायरिंग भी की गयी| दोनों पक्षों से जबाबी तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

थाना क्षेत्र एक ग्राम निवासी युवती बीते दिन शौच के लिये गयी थी| आरोप है की तभी गाँव के ही युवक संदीप ने उसके साथ छेड़छाड कर दी| युवती ने इसकी शिकायत अपने घर पर की| तो उसके पिता व भाई आरोपी से शिकायत करने गये| वह घर पर नही मिला| जिसके बाद शनिवार को आरोप उन्हें गाँव में मिल गया| जंहा दोनों में कहा-सुनी होने लगी|

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गयी| घटना के बाद पुलिस को दोनों पक्षों ने जबाबी तहरीर दी| थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग नही की गयी| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|