ससुरालियों ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर निवासी सुदामा पत्नी देशराज को घर के बाहर कूड़ा रखने के विवाद में दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया| महिला एसपी से गुहार लगाने के लिये गयी लेकिन एसपी नही मिले| फिर उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस उसके पति व देवर को ही हिरासत में लेकर थाने ले आयी|

सुदामा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर पर खाना बना रही थी| तभी उसके जेठ शिवनाथ पुत्र श्यामल, जेठानी छोटी बिटिया आदि ने उसके दरवाजे पर कूड़ा एकत्रित कर दिया| सुदामा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घर में घुसकर लाठी-डंडो से पीट दिया| महिला ने आरोप लगाया कि उसे सड़क पर भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया| मारपीट की घटना सड़क पर होने से गाँव में दहशत का माहौल बन गया|

घटना के बाद पीड़ित महिला शिकायत लेकर एसपी की चौखट पर पंहुची लेकिन वह अपने कार्यालय में मौजूद नही| निराश महिला उसी थाने में लौट आयी जिस थाने की पुलिस पर उसे भरोसा नही था| थाना पुलिस मौके पर पंहुची और सुदामा के पति देशराज व देवर शिवनाथ को ही पकड़ कर थाने ले आयी| जबकि जिस पर आरोप लगाया गया उस पक्ष का कोई व्यक्ति पुलिस के हाथ नही चढ़ा|

दरोगा राशिद अख्तर ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी |