यह स्थानीय निकाय है विदेशी निकाय नहीं

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते काफी दिनों से बसपा को छोडकर अपना राजनैतिक कैरियर बना रहे पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बसपा का दामन बीते दिनों ही थाम लिया था| जिसके बाद उनकी पत्नी के नगर पालिका अध्यक्ष का बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा थी |जिसको शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया गया|

बहुजन समाज पार्टी के जोंन इंचार्ज नौसाद अली ने मनोज अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता की| उन्होंने कहा की बीजेपी की सरकार से आमजन से लेकर व्यापारी तक कोई भी खुश नही है| बीजेपी ने नोटबंदी व जीएसटी के माध्यम से लोगो का जीना मुश्किल कर दिया| सूबे की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गयी है| सरकार उस पर लगाम लगाने में नाकाम शाबित हो रही है|

उन्होंने साफ़ कहा की जनता बसपा के मायावती शासन को याद कर रही है| उन्होंने वत्सला अग्रवाल के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये जाने की अधिकारिक घोषणा की | नौसाद अली ने कहा कि मनोज अग्रवाल के बसपा में आने से बसपा का जनाधार बढ़ेगा| एक सबाल के जबाब में उन्होंने बीजेपी की सम्भावित प्रत्याशी मिथिलेश अग्रवाल के विषय में पूछे जाने पर कहा की उनका मुकाबला किसी से नही है| यह स्थानीय निकाय चुनाव है| विदेशी निकाय चुनाव नही है| जनता को स्थानीय नेता चाहिए|

सुदेश पाल, अकलीम अहमद,शरद श्रीवास्तव आदि रहे|