पत्नी सहित हाथी पर सबार हुये पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद: निकाय चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है| दावेदारों की सक्रियता और बढ़ रही है| हर कोई राजनैतिक रास्ते को साफ कर अपनी गोट विछाने में लगा है| इसी के चलते पूर्व में बसपा छोड़ चुके पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पुन अपनी घर वापसी कर ली|

निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है| कांग्रेस ने फर्रुखाबाद से अपना प्रत्याशी पहले ही हाजी अहमाद अंसारी को घोषित कर दिया है| बीजेपी, सपा में भी लगभग प्रत्याशी तय है| लेकिन बसपा अपने लिये विकल्प नही तलाश पा रही थी| इस हालत में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बसपा में वापसी कर ली|

उन्होंने ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने सपत्नी बसपा की सदस्यता ले ली| इससे अब बसपा से वत्सला के चुनाव लड़ने की सम्भावना तेज हो गयी क्या लगभग मानी ही जा रही है|