मछली पकड़ने गया पूर्व सैनिक का पुत्र काली नदी से गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज,जहानगंज) बीते दिन काली नदी पर मछली का शिकार करने गया पूर्व सैनिक का पुत्र गायब हो गया| 24 घंटे का समय गुजर जाने के बाद भी उसका अभी तक पता नही चला| परिजनों को उसके कपड़े, चप्पल व मछली पकड़ने का जाल, झोला आदि नदी किनारे पड़ा मिला| पुलिस गोताखोरो की मदद से युवक की खोजबीन करा रही है|

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम दरौरा निवासी 32 वर्षीय कुलदीप उर्फ़ सोनू पुत्र शिवपाल सिंह गहरबार बीते शुक्रवार देर शाम लगभग पांच बजे अपने घर से काली नदी से मछली का शिकार करने गया था| लेकिन देर रात तक वह घर नही लौटा| शनिवार सुबह परिजनों ने सोनू की तलाश शुरू की तो पिता शिवपाल सिंह को काली नदी के किनारे सोनू की चप्पल, कपड़े व टार्च बरामद हुये| मछली पकड़ने का जाल नदी में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी| कुछ देर बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह भी आ गये| थानाध्यक्ष ने पास के ही आजाद नगर भटपुरा से गोताखोर बुलाकर सोनू की खोजबीन दरौरा पुल से खुदागंज काली नदी पुल तक खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नही चला| मां मालती देवी व मृतक की पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| 4 वर्षीय पुत्र कृष्णा व एक वर्षीय पुत्र रुद्र है।

ढाई वर्ष पूर्व सोनू के सैनिक भाई की हुई थी हत्या
सोनू का बड़ा भाई संदीप फ़ौज में तैंनात था| पिता आर्मी से रिटायर्ड है| बीते 6 मई 2013 को उसकी मैनपुरी में गोली मारकर हत्या की गयी थी| थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी सोनू का पता नही चला है|उसकी तलाश की जा रही है|