ब्रेकिंग: बीजेपी के पूर्व चेयरमैंन को गोली मारने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई में भागवत सुनने गये पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता पर प्रधान के देवर ने फायर झोंक दिया| जिससे वह बाल-बाल बच गये | उन्होंने घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी| पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है|
विजय गुप्ता अपने बीते दिनों ही नगर पंचायत का सीमा विस्तार शासन से कराया था| जिसमे इमादपुर थमरई का भी कुछ हिस्सा चला गया| यह बात प्रधान के परिजनों को हजम नही हुई| रविवार को पूर्व चेयरमैंन अपने समर्थक प्रधान कुंबरपाल,श्याम सिंह व विनोद के साथ इमादपुर थमरई में हो रही भागवत सुनने के लिये गये थे| वह भागवत सुन र्रहे थे तभी प्रधान का देवर शिवा उर्फ़ शिवम् उर्फ़ रंजीत पुत्र ऋषिपाल आ गया| पूर्व चेयरमैंन ने बताया कि उसने कहा की उसके गाँव के कुछ हिस्से को नगर पंचायत में कराकर अच्छा नही किया|
कुछ देर बाद वह अपने साथ कुछ साथियों के साथ आया और उसने गाली-गलौज देते हुये जान से मारने की नियत से फायर कर दिया| मौके पर मौजूद लोगो ने बीच-बचाब किया| घटना के सम्बन्ध में पूर्व चेयरमैंन ने थाने में तहरीर दी |तहरीर मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश कई दबिश दी लेकिन वह अभी फरार है| थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|