97 हजार बच्चो ने पी जिन्दगी की दो बूंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रविवार से शुरू हुये पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 2,82,647 लाख बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया है| जिसके प्रथम दिन 97,566 बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गयी | जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की|
डीएम मोनिका रानी ने सुबह लोहिया अस्पताल पंहुचकर महिला ओपीडी में बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी| इसके बाद पूरे जिले में पोलियो निवारण अभियान चलाया गया| जिसमे बढ़पुर में 9059,फैजबाग 11753,फर्रुखाबाद सिटी 14853,कायमगंज 16482,कमालगंज में 19172,मोहम्मदाबाद में 10331,नवाबगंज 5911, राजेपुर में 10005 बच्चो ने पोलियो की दवा पी| जिले में कुल मिलाकर 97,566 बच्चो ने पल्स पोलियो की दवा पी है|
कार्यवाहक सीएमओ दलवीर सिंह ने बताया कि बच्चों को अधिक से अधिक खुराक पिलाना और कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रह जाये इस बात पर पूरा जोर दिया जा रहा है|