अपडेट: गंगा नहाने आये दो किशोर डूबे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शनिवार को गंगा स्नान करने आये दो किशोर अचानक नहाते समय गंगा में डूब गये | पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवो को बरामद कर लिया| अभी उनकी शिनाख्त नही हो पायी है| लेकिन शाम को परिजनों ने दोनों की शिनाख्त कर ली|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौनी आश्रम गंगा घाट पर शनिवार को दोपहर लगभग दो किशोर गंगा स्नान करने के लिये पंहुचे| उन्होंने अपने कपड़े उतार कर गंगा के किनारे रख दिये| दोनों गंगा के गहरे पानी में चले गये| अचानक दोनों पानी में डूब गये| पास में ही गंगा नहा रही महिला ने यह जानकारी कुछ लोगो को दी तो सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को पंहुचाया| गोताखोरों ने कड़ी मसक्कत के बाद आखिर लगभग आधे घंटे के बाद शवो को बरामद कर लिया| लेकिन उनकी शिनाख्त नही हो सकी| उनके शवो को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा दिया गया|
शनिवार की शाम दोनों के परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे और उनकी शिनाख्त की| एक की `13 वर्षीय अनुराग पुत्र जयप्रसाद व दूसरे की 12 वर्षीय गोविन्द यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी सधबाड़ा के रूप में की |अनुराग की माँ कुसुमादेवी व गोविन्द की माँ रेखा परिजनों के पंहुची| गोविन्द अपने माँ-बाप का एकलौता पुत्र था| जबकि अनुराग तीन भाई है|